Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ईवीएम पर लोंगों का विश्वास नहीं भूपेश असम में कांग्रेस को 100 सीटें मिलेंगी

छत्तीसगढ कौशल न्यूज   रायपुर   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोलकाता में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की संयुक्त रैली में शामिल होंगे। उन्हें हाई...


छत्तीसगढ कौशल न्यूज

 रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोलकाता में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की संयुक्त रैली में शामिल होंगे। उन्हें हाईकमान ने राहुल गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर जाने कहा है। सीएम आज कोलकाता जा कर देर शाम लौट आएंगे। इससे पहले शनिवार को बघेल ने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर आज भी लोगों का विश्वास नहीं है।

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्य पर्यवेक्षक भूपेश बघेल का दावा है कि असम में कांग्रेस गठबंधन सौ से ज्यादा सीट लेकर आएगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की घोषणा कर दी है। असम में तीन चरणोंं में चुनाव होगा। 
चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही असम चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से बनाए बनाए गए मुख्य पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और असम के प्रभारी विकास उपाध्याय अपवनी-अपनी टीम के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तरह असम में भी बूथ मैनेजमेंट और कार्यकर्ता प्रशिक्षण पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इस कारण बघेल और उपाध्याय लगातार असम के दौरे पर जा रहे हैं। इसके अलावा असम में रहने वाले छत्तीसगढ़ मूल के लोगों का वोट पक्का करने के लिए भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ मूल के लोगों से लगतार जनसंपर्क किया जा रहा है।

 असम प्रभारी उपाध्याय का दावा है कि 22 विधान सभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ मूल के दो लाख से अधिक मतदाता हैं। इन मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए छत्तीसगढ़ से 55 लोक कलाकारों का दल आम भेजा गया है। असम चुनाव में कांग्रेस के मुख्य पर्यवेक्षक औरछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि अमित शाह असम में भाजपा के लिए सौ प्लस सीट का दावा करके गए हैं, असल में वह वह हमारे गठबंधन के लिए बोल गए हैं। बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए 65 प्लस सीट जीतने का दावा करके गए थे।

बघेल ने कहा कि हमने पहले कहा था कि शाह 65 प्लस कांग्रेस के लिए बोल कर गए हैं। रिजल्ट देख लीजिए, वही हुआ। बघेल ने यह भी कहा है कि असम के माहौल से पता चलता है कि सौ प्लस हमारे गठबंधन का आएगा। इस कारण असम के हमारे कार्यकर्ता पहले से उत्साहित हैं। बघेल ने यह भी कहा है कि असम की आवाम परिवर्तन चाह रही है। बघेल का कहना है कि हम लोगों ने असम में जितना दौरा किया है, उससे साफ तौर पर माहौल हमारे पक्ष में नजर आ रहा है।


No comments