Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई...दो ट्रैक्टर और 10 लाख ईट जब्त..

  महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद जिस पर आज खनिज विभाग के द्वारा काफी लंबे अरसे बाद कार्यवाही देखने को मिला ...

 


महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद जिस पर आज खनिज विभाग के द्वारा काफी लंबे अरसे बाद कार्यवाही देखने को मिला जिससे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों में मचा हड़कंप। 

आज खनिज विभाग के अधिकारी जितेन्द्र चंद्राकर के द्वारा लगभग 10 ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जिस दौरान दो ट्रैक्टर एवं 10 लाख ईट को जब्त कर कार्यवाही करते हुए ईंट भट्ठे को सील कर दिया गया है। 

खनिज विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ईंट भट्ठा संचालक रिहायशी इलाके एवं नेशनल हाईवे के किनारे ईंट भट्ठा का बेखौफ संचालन कर रहे थे। जिस पर खनिज विभाग के द्वारा गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।



No comments