Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

12 कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी..

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज l     सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के अंतर्गत अनु...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज l  

  सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के 12 मामले में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। 

संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति हेतु गठित छानबीन समिति द्वारा परीक्षणों के उपरान्त उपयुक्त पाए गए आवेदनों को माली के पद पर पदस्थ किया गया है। 

जारी आदेश के तहत सोनमती कुंजाम को माली के पद पर सहायक संचालक उद्यान जिला सुकमा के अधीन, सुशील कुमार पैकरा को सहायक संचालक उद्यान जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, अजय कुमार बंजारे को उप संचालक उद्यान जिला बिलासपुर, निद्रावती चौहान को सहायक संचालक उद्यान जिला जशपुर, बाबूलाल को सहायक संचालक उद्यान जिला सूरजपुर

, नवीन राज को सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर, चिरंजीव झारिया को सहायक संचालक उद्यान जिला राजनांदगांव, आनंद सिंह कुशवाहा को सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर, कु. शैलेन्द्री पोया को सहायक संचालक उद्यान जिला धमतरी, नागुल देव लाल को सहायक संचालक उद्यान जिला कोण्डागांव, अपर्णा चतुर्वेदी को उप संचालक उद्यान जिला बिलासपुर तथा रेणुका निषाद को उप संचालक उद्यान जिला दुर्ग के अधीन माली के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।


No comments