Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधानसभा कुरुद आम आदमी पार्टी बैठक में संगठन विस्तार व पोस्टर अभियान पर दिया जोर,

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद l आम आदमी पार्टी कुरुद विधानसभा द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम व प्रदेश सह संगठन मं...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज


कुरूद l आम आदमी पार्टी कुरुद विधानसभा द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम व प्रदेश सह संगठन मंत्री दुर्गा झा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गयी जिसमें संगठन विस्तार व आगामी पोस्टर अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई।
कुरुद विधानसभा प्रभारी व यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर ने बताया कि आम आदमी पार्टी कुरुद विधानसभा में लोगो को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान पोस्टर अभियान चलाएगी और कहा कि हम लगातार अलग अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों से चर्चा कर रहे है पार्टी से जुड़कर काम करने बहोत से लोगो ने रुचि दिखाई है हम आगामी समय मे बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने जा रहे है,

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम ने संगठन विस्तार की रणनीति को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश सरकार से त्रस्त हैं। हम जनता की समस्याओं को आंदोलन के माध्यम से उठाकर सरकार से लड़ेंगे। संगठन विस्तार के लिए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करना हैं। पोस्टर अभियान के तहत हम लोगों तक पहुचेंगे।

प्रदेश सह संगठन मंत्री दुर्गा झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिए संगठन की मजबूती जरूरी हैं। पार्टी के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाए। आज आम आदमी पार्टी लोगों के लिए तीसरे विकल्प के रूप उभरी हैं। अन्य राज्यों में जो चुनाव हुए हैं उसमें पार्टी से शानदार जीत दर्ज की हैं। कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष चेतन साखरे ने भी संबोधित किया।

इस बैठक में तेजेन्द्र तोड़ेकर प्रदेशाध्यक्ष यूथ विंग  एवं प्रभारी कुरुद विधानसभा, जिला अध्यक्ष चेतन साखरे, ललित नगारची आंदोलन प्रभारी, पुरुषोत्तम चंद्राकर, संतोष मौर्यवंशी, जनक ध्रुवंशी, भूषण साहू, गंगा साहू, पुराणिक साहू, ललित नागरची, मनोज नागरची, डागेश पटेल एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments