Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सहदेव के बचपन का प्यार है विराट कोहली, बनना चाहता है क्रिकेटर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  सोशल मीडिया पर ' बचपन का प्यार' गाना काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस गाने को गाया है छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार' गाना काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस गाने को गाया है छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दर्दो ने। महज 10 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छा जाने वाले सहदेव ने ये गाना अपने स्कूल में गाया था। जिसे देखते ही देखते काफी व्यूस मिले। लेकिन आप जानते हैं रातों रात स्टार बनने वाले सहदेव को बड़े होकर सिंगर नहीं बल्कि एक क्रिकेटर बनना है।

 दरअसल एक जगह सहदेव का स्वागत समारोह हुआ, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो उनका जवाब एकदम अलग था। उन्होंने सिंगर की जगह खेल में जाएंगे। बता दें कि जब सहदेव से रिपोर्टर ने पूछा कि वह किस खेल में जाएंगे?, तो सहदेव ने भी बिना रुके क्रिकेट का नाम लिया। और साथ कहा कि वह विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं। 

फिर क्या था जैसे ही ये वीडियो आया विराट कोहली के फैंस ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया और कैप्शन दिया कि, 'बचपन का प्यार विराट कोहली । बचपन का प्यार गाने से सहदेव इतने वायरल हो चुके हैं कि आज देश का हर घर उन्हें पहचानता है। वहीं उनका ये वीडियो 2019 का है जिसे उन्होंने अपनी क्लास में गाया था और उनके टीचर ने इसे रिकॉर्ड कर लिया था।

       संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

No comments