Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कलम बंद काम बंद हड़ताल में सरकार का कामकाज हुआ ठप

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर दुर्ग । आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर दुर्ग जिला के सभी कार्यालय एवं स्कूल बंद रहे। कलेक्...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
रवि सोनकर दुर्ग । आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर दुर्ग जिला के सभी कार्यालय एवं स्कूल बंद रहे। कलेक्टर कार्यालय,आबकारी विभाग, संभाग/जिला कोषालय, नगर निगम भिलाई/दुर्ग,वाणिज्य कर,जिला पंजीयक,जिला शिक्षा विभाग,स्वास्थ विभाग,वन विभाग, महिला बाल विकास विभाग,लोक निर्माण विभाग, समस्त स्कूल,जिला रोजगार,पी एच ई विभाग,जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग,पंचायत विभाग, कृषि विभाग,पंजीयक कार्यालय,खाद्य विभाग,निर्वाचन कार्यालय,तहसील कार्यालय, जिला पंचायत,उद्योग विभाग,आर ई एस विभाग,श्रम विभाग,श्रम न्यायालय,जिला आयुर्वेदिक कार्यालय एवं आर टी ओ जैसे प्रमुख कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। 

 फेडरेशन के संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी,संभाग संयोजक आनंदमूर्ति झा,जिला संयोजक विजय लहरे,कोषाध्यक्ष हरि शर्मा एवं प्रवक्ता अनुरूप साहू ने बताया कि हड़ताल सभा को संबोधित करते हुए स्वतशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु चन्द्राकर,श्रवण ठाकुर एवं संजय शर्मा ने बताया कि 178 नगरीय प्रशासन कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल में हैं। उन्होंने राज्य शासन को कर्मचारी हित मे देय तिथि से 28 % महँगाई भत्ता देने पर जोर दिया। हड़ताल में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अवकाश आवेदन जमा कर कर्मचारी न्याय सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज किया। 

फेडरेशन के 14 सूत्रीय माँगपत्र में लंबित माँगो के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी कर राज्य शासन के उपेक्षापूर्ण नीति के विरूद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।
न्याय सभा को अश्वनी वर्मा,डी एस भारद्वाज, विपिन जैन,देवेंद्र बंछोर,प्रेमशंकर साहू,प्रमोद कुमार यादव, हरनारायण सिंह राजपूत,अनिल मेश्राम, एम एम कुरैशी, वी इस राव, राजेन्द्र राजपूत,मोतीराम खिलाड़ी,मोनिका सुकतेल,लक्की दुबे,पंकज राठौर,धर्मेन्द्र देशमुख, अखिलेश साहू,प्रमोद श्रीवास्तव, विजय शर्मा, महेंद्र साहू,शरद दुबे,शिव शर्मा,चंद्रकांत साहू, तारेंद्र देखमुख एवं सुधाकर सहित अनेक कर्मचारी- अधिकारियों ने संबोधित किया।

     पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो.8959665555

No comments