Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खाने के तेल में मिलावट है खतरनाक, अब घर बैठै आसानी से चेक करें, FSSAI ने ट्वीट कर दी जानकारी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज नई दिल्ली । त्योहार के मौसम में खाद्य तेलों की खपत बढ़ जाती है और इस दौरान सरसो तेल में मिलावट की शिकायतें भी बढ़ जाती...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

नई दिल्ली । त्योहार के मौसम में खाद्य तेलों की खपत बढ़ जाती है और इस दौरान सरसो तेल में मिलावट की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं, दरअसल, मिलावट करने वाले तेल का रंग पीला करने के लिए उसमें खतरनाक मेटानिल येलो मिलाते हैं जो हमारे हेल्थ के लिए घातक है, इसलिए आज आपको बताते हैं बाजार में मिलने वाला तेल असली है या नहीं इसे आसानी से जांच सकते हैं।

दरअसल, तेल में मिलावट के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ट्विटर पर DetectingFoodAdulterants नामक एक अभियान चलाया है, लंबे समय तक मिलावटी तेल खाना हमारे लिए घातक हो सकता है, FSSAI अपने इस अभियान के तहत लोगों को बता रहा है कि कैसे घर पर भोजन में मिलावट की जांच की जाए ।

खाना पकाने के तेल में मेटानिल येलो जैसे खतरनाक रंग के उपयोग का पता लगाने का आसान तरीका बताया है, आइए जानते हैं कि घर के तेल में मिलावट की जांच कैसे कर सकते हैं।

तेल में मिलावट की जांच ऐसे करें

1. सबसे पहले टेस्ट ट्यूब में 1 मिली तेल का नमूना लेंं । 

2. अब इसमें 4ml डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं और टेस्ट ट्यूब को हिलाएं।

3. इस मिक्सर का 2ml एक दूसरे टेस्ट ट्यूब में लें और मिक्सर में 2l कंसेंट्रेटेड HCL मिलाएं।

4. अब आपको अगर मिलावटी तेल की ऊपरी परत में कोई रंग परिवर्तन नहीं दिखाई दे तो तेल असली है।

5. लेकिन, मिलावटी तेल के ऊपरी परत पर एसिड में रंग बदल जाता है तो मिलावटी है।

मेटानिल येलो एक फूड कलर है जिसका भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, मेटानिल येलो इंसानी शरीर के लिए खतरनाक है। दरअसल, यह हमारे सीखने और समझने की मस्तिष्क की क्षमता को कम करता है। FSSAI ने ट्वीट में बताया है कि HCL एसिड मिलावटी तेल के नमूने से प्रतिबंधित रंग निकालता है, जैसे मेटानिल येलो और एसिड लेयर में रंग बदल जाता है ।

No comments