Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: रिश्ता हुआ शर्मसार, भाई ने किया अपनी शादीशुदा बहन से दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर भिलाई।  दुर्ग के भिलाई से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक भाई ने अपनी ही बहन को ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर भिलाई। दुर्ग के भिलाई से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक भाई ने अपनी ही बहन को कई सालों से हवस का शिकार बनाया है। इस कलयुगी भाई को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पांच साल पहले शादी हो चुकी है और वर्तमान में वो पांच माह की गर्भवती है। 33 वर्षीय महिला ने अपने सगे बड़े भाई के ऊपर पिछले 15 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो महीने पहले वो अपने मायके आई थी। जहां आरोपित ने फिर उससे दुष्कर्म किया। अपने ससुराल वापस लौटने के बाद उसने पति से अपने भाई की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया।

पीड़ित महिला ने बताया की उसका बड़ा भाई जब वह 11वी क्लास में थी। तब से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पहली बार उसके भाई ने घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद जब भी मौका मिलता, वह जबरदस्ती करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि भाई की शादी हो गई तो उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। कुछ समय बाद बहन की भी शादी हो गई। बहन जब ससुराल से वापस आई तो उसके भाई ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अभी वो गर्भवती हुई तो 11 सितंबर को अपने मायके आई। यहां आने के बाद आरोपित ने फिर उससे दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो फिर अपने ससुराल चली गई। ससुराल जाने के बाद पीड़िता के पति ने उससे मायके से लौटने का कारण पूछा तो उसने अपने भाई के कुकर्मो के बारे में पति को बताया। जिसके बाद पीड़िता को उसका पति लेकर भिलाई नगर थाना आया और प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

       पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो. 8959665555

No comments