Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथी को गोलियों से भूना, 4 की मौत, 3 जवान घायल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज सुकमा।  जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

सुकमा। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर 4 जवानों की मौत हो गई है। जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर सीआरपीएफ के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 4 जवान मौत हो गई। वही अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments