Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: कांग्रेसियो के पैर जमींन पर नहीं, ताजा उदाहरण राजीव भवन में अब कर्मचारी से दुर्व्यवहार आम बात

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। प्रदेश के नए पदाधिकारी बनते ही कांग्रेसियो के पैर जमींन पर नहीं पड़ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस भवन म...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। प्रदेश के नए पदाधिकारी बनते ही कांग्रेसियो के पैर जमींन पर नहीं पड़ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस भवन में देखने को मिला। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी महामंत्री द्वारा कांग्रेस भवन के एक कर्मचारी राम साहू से दुर्व्यवहार करने की बात सामने आ रही है। उक्त प्रभारी महामंत्री द्वारा फोन नहीं उठाये जाने के लिए कर्मचारी को जमकर खरी खोटी सुनाई। उनके इस प्रकार के व्यव्हार से सारे कर्मचारियों द्वारा विरोध में काम छोड़कर बाहर बैठने की जानकारी मिल रही है। 

एक नेता ने बताया कि राजीव भवन में आये दिन इस प्रकार की घटना होती रहती है। कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार आम बात है. मंत्री से मिलिए कार्यक्रम में भी नए-नवेले नेता मंत्री के आजू-बाजू बैठकर अपनी नेता गिरी चलाते है. आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो नहीं देते। कर्मचारी लिहाज में कुछ नहीं बोलते थे जब पानी सर से ऊपर हो गया तब कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए काम बंद कर बाहर बैठ कर विरोध प्रकट करने की जानकारी मिल रही है। उक्त प्रभारी महामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी तब अध्यक्ष ने फोन पर मामले को ठंडा किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष के अभी बिलासपुर दौरे पर होने की जानकारी है।

सूत्रों से जानकारी मिली कि इस घटना की जानकारी हाई कमान तक पहुंच गई है। पिछले दिनों भी एक महामंत्री द्वार सन्नी अग्रवाल के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन उलटे अध्यक्ष द्वारा सन्नी अग्रवाल के ही खिलाफ एकतरफा करवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अपरिपक्व लोगो को पद पर बिठा दिया गया है और वे किसी के साथ भी बत्तमीजी पर उतर जाते हैं। कल प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर आ रहे हैं, कर्मचारियों ने इस घटना की शिकायत करने का भी मन बन लिया है ऐसी खबर है।

   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments