Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म, आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर । 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 दिसम्बर से चली आ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल आज मुख्यमंत्री से मिले आश्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 दिसम्बर से चली आ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल आज मुख्यमंत्री से मिले आश्वशन के बाद खत्म हो गयी। 

प्रदेश भर की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर 10 दिसम्बर से प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शन के क्रम में विधानसभा घेराव की कोशिश भी की गई थी पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को स्प्रे शाला मैदान के पास ही रोक दिया था। 

आज आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात की गयी। मुख्यमंत्री ने  आंगनबाड़ी कार्यककर्ताओ को उनकी मांगों पर तीन महीने के भीतर विचार कर पूरी करने का आश्वाशन दिया। 

मुख्यमंत्री से मिले आश्वशन के बाद कार्यकर्ताओ ने पिछले एक सप्ताह से चले आ रहे आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है। आंदोलन खत्म होने के बाद कल से ही पहले की तरह प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने लगेंगे।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

No comments