Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

परिवार प्रिय पार्टी को रिसाली नहीं, एक परिवार के विकास की चिंता है - नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर भिलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली के कई वार्ड में जनसंपर्क भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन करने की ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर भिलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली के कई वार्ड में जनसंपर्क भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्डों के विकास भाजपा ही एक मजबूत विकल्प है। जिस तरह से वार्डों का विकास होना था, वह नहीं हुआ। जिसके लिये के कांग्रेस जिम्मेदार है। भिलाई नगर निगम से अलग होकर रिसाली को अगल नगर निगम बनाया गया है। यह इलाका हमेशा उपेक्षित रहा है। 

उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस को कभी विकास की चिंता नहीं रहा है। कांग्रेस का लक्ष्य केवल अपने दिल्ली के विकास की रही है। कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस के परिवार प्रिय पार्टी है। जहां पर व्यक्ति पूजा जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि यह वक्त कांग्रेस को करारा जवाब देने का है। कांग्रेस ने ही एक नारा दिया था ये वक्त है बदलाव। वास्तव यह वक्त ही बदलाव है। प्रदेश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। 

जिस तरह से कांग्रेस मंत्री - विधायक होने के बाद भी रिसाली इलाके का विकास नहीं हो रहा है।इन्होंने जो वाद किया था उसे पूरा करने में नाकाम है। यही कारण है कि अब कांग्रेस को कई जगह पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने रिसाली के वार्ड 19,20,21 सहित कई स्थान पर नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान श्रीमती माया बेलचंदन व भाजपा पार्षद उम्मीदवार, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी में मौजूद थे।

        पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो. 8959665555

No comments