Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: पंडित ने अपने ही यजमानों पर कर दिया हमला, 4 लोगों को चापड़ से मारा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर भिलाई । एक पंडित ने अपने ही यजमानों पर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक परिवार के लिए 4 लोगों को चापड़ से मार...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर भिलाई । एक पंडित ने अपने ही यजमानों पर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक परिवार के लिए 4 लोगों को चापड़ से मारा। इससे चारों लहुलुहान हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है। दादर के रहने वाले विष्णु साहू ने पंडित दिनू प्रसाद शर्मा(38) को घर में पूजा कराने के लिए बुलाया था। पता चला कि विष्णू ने पंडित को घर में दोषमुक्त कराने के लिए पूजा करने बुलाया था। दोपहर के वक्त पूजा चल रही थी। सभी लोग बैठे हुए थे। इतने में दीनू ने वहीं पर रखा चापड़ उठाया और विष्णु पर हमला कर दिया। इससे वह वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद आस-पास के लोग और परिजनों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मगर तब तक दीनू शर्मा भाग चुका था। वहीं विष्णु की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही जितेश, निर्मला और सुमन का भी इलाज किया गया। विष्णु की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस को अब तक ये नहीं बताया है कि उसने हमला क्यों किया था। पंडित से पूछताछ जारी है।

    पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो. 8959665555

No comments