Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

समलैंगिक प्यार: 2 सहेलियां ने प्यार फिर शादी, अब पुलिस से मांगी सुरक्षा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज झारखंड। प्यार के बारे में कहा जाता है कि वह जाति, धर्म या मजहब नहीं देखता, लेकिन धनबाद जैसे छोटे शहर में प्यार की नई ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

झारखंड। प्यार के बारे में कहा जाता है कि वह जाति, धर्म या मजहब नहीं देखता, लेकिन धनबाद जैसे छोटे शहर में प्यार की नई व्याख्या सामने आ रही है। यहां प्यार जेंडर (लिंग) की परिधि से भी बाहर निकल चुका है। समाज की परवाह किए बिना धनबाद में समलैंगिक प्यार तेजी से परवान चढ़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला रविवार को जोड़ापोखर से सामने आया है। जोड़ापोखर थाना में रविवार को दो समलैंगिक लड़कियां शादी रचा कर पहुंचीं। दोनों तीन दिनों से लापता थीं।

उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उन लोगों ने शादी रचा ली है। उन्हें अपने परिजनों से सुरक्षा चाहिए। युवतियों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों हीरापुर में किराए के मकान में रह रही हैं। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं। कई वर्षों से दोनों के बीच प्यार है। अब वे दोनों साथ ही रहेंगी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों ने दु:खहरनी मंदिर में शादी कर ली है।

अब अपने परिजनों से अलग रहना चाहती हैं। परिवार वालों से सुरक्षा चाहिए इसीलिए थाना पहुंची हैं। थाने पहुंची जोड़े में एक युवती जामाडोबा निवासी रामबली की 24 वर्षीय पुत्री राखी है और दूसरी युवती जामाडोबा पंजाबी धौड़ा के सुरेंद्र की 23 वर्षीय पुत्री करिश्मा रावत हैं।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments