Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

*छत्तीसगढ़: भाजपा जितना भी जोर लगा ले जीतेगी कांग्रेस ही......प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम*

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी देरी है, मगर उसके पहले ही सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। 202...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी देरी है, मगर उसके पहले ही सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जितना भी जोर लगा ले, लेकिन कांग्रेस ही जीतेगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे। साथ ही बस्तर की 12 की 12 सीट भी हम जीतेंगे। मोहन मरकाम इन दिनों राजनांदगांव के दौरे पर हैं। 

उन्होंने शुक्रवार को पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी चाहे बस्तर में कितने भी दौरे कर लें, लेकिन वहां की सारी सीट हम जीतेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी इन्होंने कुछ किया नहीं। बस्तर की जनता के लिए भी इन्होंने कुछ नहीं किया। जनता सब समझती है ।

शनिवार को मरकाम मानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। जिले के दौरे के लिए मोहन मरकाम गुरुवार को ही डोंगरगढ़ पहुंच गए थे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के विवाद मामले में कहा था कि मुझे इस बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। शिकायत आई तो जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments