Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

*राजीव भवन धमतरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में विशेष योगदान रखने वाली महिलाओं व कोरोना वारियर्स के रूप में पत्रकारो का हुआ सम्मान,डिजिटल मेंबरशिप एवं 1 बूथ 10 यूथ को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी:- राजीव भवन धमतरी में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस ध...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- राजीव भवन धमतरी में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस धमतरी के तत्वाधान में कृष्ण कुमार मरकाम जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में डिजिटल मेंबरशिप के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली गयी।

      कार्यक्रम की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज में विशेष योगदान रखने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।तदुपरांत कोरोना वारियर्स के रूप में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया का सम्मान हुआ।

         इसके पश्चात डिजिटल मेंबरशिप एवं 1 बूथ 10 यूथ को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली गयी।इस अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे युकां प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोकोपाढ़ी ,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर सहित अन्य युकां वरिष्ठ नेताओं ने युकां द्वारा किये जा रहे अब तक डिजिटल मेम्बरशिप एवं 1 बूथ 10 यूथ को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा की गई।श्री कोको पाढ़ी के द्वारा इस अभियान के लिए युकां को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होने पर जोर दिया।

         कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक के युकां पदाधिकारी सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments