Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गुदगुदा में सादगी के साथ मना रंगों का महापर्व होली

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद । मानस ग्राम गुदगुदा में रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम के बड़े बुजुर्गो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद । मानस ग्राम गुदगुदा में रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम के बड़े बुजुर्गों ने सभी बच्चों को त्यौहार से जुड़ी हुई मान्यताओ का वर्णन करते हुये कहा कि यह त्यौहार असत्य के ऊपर सत्य की विजयी का त्योहार है। इसे समरस होकर पूरे उत्सव को पूरी सादगी के साथ मनाना चाहिये। बुजुर्गों ने कहा कि होली ही एक ऐसा पर्व है। जिसमे हर वर्ग के लोग अपने गीले शिकवे भूलकर फागुन के रंग में रंगा जाते है , इससे हमें यही संदेश मिलता है कि मिलजुल कर प्रेम भाव के साथ खुशियो के रंग में रंगा जाय। 

गांव के युवा साथी D j के धुन पर दोपहर 12 बजे तक होली गीत में थिरकते रहे। और शाम को श्रीकृष्ण फाग मंडली गुदगुदा अध्यक्ष श्री तुका राम के द्वारा राहेस मंडली का मंचन गाँव के ठाकुर देव चौक में  हुआ। मंडली का मंचन सबके मन को मोह लिया। इस अवसर पर श्री घनश्याम साहू सरपंच  ग्राम पंचायत गुदगुदा, गुहा राम सोनकर पूर्व सरपंच ग्रा.प. गुदगुदा श्री तीरथ राम साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज मौरीखुर्द, राजेश साहू ,लेखन ध्रुव, भानु साहू,रविशंकर साहू , दुकालू साहू,संजयराज साहू, केवल साहू , मन्नू लाल साहु,दक्षनु साहू ,हेमंत साहू,चैनसिंह हिरवानी,सनातन साहू,अरुण साहू, खेलन सिंह साहू, रोशनदास मानिकपुरी,भूषण साकार,सुरेश साहू ,मीनाराम साहू,अभयराम साहू , एवं आदि ग्रामीण जन उपश्थित थे ।

         संपादक 

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments