Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरूद में सादगी के साथ मना रंगों का महापर्व होली पर्व

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गुरुवार को रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शिक्षको...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गुरुवार को रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शिक्षकों ने बच्चों को त्यौहार से जुड़ी हुई मान्यताओं का वर्णन करते हुए समरस होकर इस उत्सव को पूरी सादगी के साथ मनाने की बात कही।शिक्षकों ने बताया कि होली ही एक ऐसा पर्व है ।

जिसमे हर वर्ग के लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर फागुन के रंग में रंगा जाते है,इससे हमे यही सन्देश मिलता है कि मिलजुलकर प्रेमभाव के साथ खुशियों के रंग में रंगा जाए।

बच्चो ने समस्त शिक्षको और सहपाठियों को रंग-गुलाल लगाकर व एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।साथ ही आपसी भाईचारे के साथ जींवन जीने की प्रेरणा लेकर सादगी पूर्वक जीने पर बल दिया।इस दौरान समस्त शिक्षक स्टाफ और विद्याथीगण इस अवसर पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,वनिता मगर,प्राचार्य अंकिता सिंह,आरके खरे,मुकेश कश्यप, कमल साहू,वेदलता सिन्हा, जमुना देवांगन,शीलनिधि साहू,चैतन्य साहू,अरसी रिजवी,गोपिका साहू,रवीना ध्रुव,डिलेश्वरी साहू,भाग्यश्री सोनवानी,तीरथ दीवान, भगवान दास जोशी सहित समस्त शिक्षक स्टाफ और विद्याथीगण उपस्थित थे। यह जानकारी शिक्षक मुकेश कश्यप ने दी। 

No comments