Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का हुआ आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्रेसियस महाविद्यालय अभनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।जिसमें "लैगिंग समानता बे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्रेसियस महाविद्यालय अभनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।जिसमें "लैगिंग समानता बेहतर भविष्य के लिये" विषय पर स्लोगन, विचार अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों द्वारा लिखे गये। मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर डॉ.आशुतोष शुक्ला ने सभी महिला शक्ति को बधाई शुभकामनाएं दी।को-डायरेक्टर श्रीमती भारती शुक्ला ने वाल पर अपना संदेश लिखा, " आज की महत्वा कांक्षी लड़कियां कल की सशक्त महिला हैं। इसी क्रम में डायरेक्टर डॉ.अनुराग जैन ने संदेश लिखा "नारी का सम्मान यहां की गौरव शाली परंपरा है। 

मातृशक्ति के  संस्कारो से पोषित है यह धरा " प्राचार्य श्री राहुल यादव फार्मेसी ने अपने संदेश मे लिखा कि "एक पुरुष महिला के बिना कुछ भी नहीं है।" श्रीमती अर्पणा सिंग, प्राचार्य,नर्सिंग ने अपने संदेश मे लिखा कि "नारी विश्व मे सबसे शक्तिशाली हैं।" प्रो.रिया तिवारी, प्राचार्य शिक्षा विभाग ने अपने संदेश में लिखा कि "लैगिंग समानता मानवता की लड़ाई ना कि सिर्फ महिलाओं की "श्री शत्रुघ्न भोई विभागाध्यक्ष ने सभी महिला शक्ति को बधाई व शुभकामनाएं दी।

     इसी प्रकार ग्रेसियस महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एव विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार वाल पर लिखकर नारी का गौरव बढ़ाया।

No comments