Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्वविद्यालय हैंडबॉल में रूपेश का आल इंडिया टूर्नामेंट हेतु चयन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यपकुरूद:-  शासकिय बालक उ. मा. वि. कुरूद के पूर्व छात्र रूपेश कुमार सिन्हा का चयन हैंडबॉल में आल इण्डिया टूर्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यपकुरूद:- शासकिय बालक उ. मा. वि. कुरूद के पूर्व छात्र रूपेश कुमार सिन्हा का चयन हैंडबॉल में आल इण्डिया टूर्नामेंट के लिए हुआ है, जो की 25 से 29 मार्च 2022 को कालीकट केरल में आयोजित है। यह मेहनती खिलाड़ी शुरू से प्रतिभावान रहा है, स्कूल में पढ़ते हुए कई नेशनल टूर्नामेंट में चयनित हुआ। 

3 से 5 मार्च 2022 को जौनपुर उत्तरप्रदेश में यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इण्डिया टूर्नामेंट में इनका चयन हुआ। इस पूर्व छात्र के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य एम गुप्ता, खेल शिक्षक खिलेंद्र साहू, बी आर सी राजेश पांडेय, राजेंद्र चंद्राकर, सी पी ध्रुव,आर डी साहू, के के सिंगसर्वे, डी के साहू एवम हैंडबॉल खिलाड़ी युगेंद्र साहू, चंदन कोसरिया, युवराज सारथी, लक्ष्मण यादव, राहुल जगत, तेजेंद्र सेन, भूषण यादव, कुंदन साहू एवम समस्त हैंडबॉल खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

No comments