Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में भाजपा के स्थापना दिवस पर विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक अजय चन्द्राकर का हुआ नागरिक अभिनंदन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस अवसर पर कुरुद के पुरानी मंडी परिसर में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम सम...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस अवसर पर कुरुद के पुरानी मंडी परिसर में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस आयोजन में प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट विधायक के रूप में नवाजे गए लोकप्रिय नेता अजय चन्द्राकर का नागरिक अभिनंदन किया गया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं नगर के विभिन्न संघ-संगठनों के द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।मंचस्थ अतिथियों में कार्यक्रम संयोजक भानु चन्द्राकर, भखारा मंडल अध्यक्ष आनंद यदु, कुरूद मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर, मेघा मंडल प्रभारी श्याम साहु, सिर्री मंडल से गौकरण साहु, महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी ज्योति चन्द्राकर, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष भीमदेव साहु, भाजपा ज़िला अध्यक्ष शशि पवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी और कुरूद भाजपा के मज़बूत स्तम्भ, विकास के पर्याय अजय चन्द्राकर को उत्कृष्ट विधायक प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त होने पर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय चन्द्राकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ही अपने सभी उत्कृष्ट कार्यों का श्रेय देते हुए भावुक मन से कहा मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं का 7 जन्मों तक क़र्ज़ नहीं उतार पाऊँगा।मंच मे अतिथियों के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश ठोकने, ज़िला महामंत्री कविन्द्र जैन, प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष विजय मोटवानी, भाजपा नेतागण पुस्पेन्द्र साहु, होरी साहु, सिंधु बैस, देवकी रात्रे, रामगोपाल देवांगन, त्रिलोकचंद जैन, रामस्वरूप साहु, बीरेन्द्र साहु, हरिशंकर सोनवानी, आशा रात्रे, लोकेश्वर सिन्हा, आदर्श चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु, रश्मि साहु, जागृति साहु, तुमेश्वरी ध्रुव व मंच संचालक प्रभात बैस मंचस्थ अतिथि थे।कुरुद विधानसभा के प्रत्येक बुथ के पदाधिकारीगण, चारों मंडल से भाजपा मंडल पदाधिकारीगण, ज़िला के पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, विधानसभा से आने वाले भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पूर्व जन प्रतिनिधिगण, विधानसभा के समस्त नेतागण एवं हज़ारों के संख्या में भाजपा के जुझारू कार्यकर्तागण स्थापना दिवस एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए।

No comments