Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रमेश पांडेय बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेसियों व शुभचिंतको ने दी बधाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ,कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ,कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला की अनुशंसा से विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉक्टर देवा देवांगन के द्वारा विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कुरुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता रमेश पांडेय को नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवांगन ने धमतरी जिले से अधिवक्ता श्री पांडेय के कार्यशैली व लगातार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करने वाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को उचित अवसर प्रदान करते प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जो कि जिला सहित प्रदेश के लिए एक उपलब्धि है l इस अवसर पर कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उनको फूलमाला पहनाकर व मुंह मीठा कर हार्दिक बधाई देते हुए स्वागत किया।

               तदुपरांत ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ,सभापति मनीष साहू ,ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चंद्राकर ,जिला ओबीसी कांग्रेस महामंत्री व जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप,जिला महामंत्री सन्तोष प्रजापति व जिला सचिव हेमराज साहू सहित कांग्रेसजनों व श्री पांडेय को नए दायित्व के लियेअधिवक्ता साथियो सहित उनके अनेक शुभचिंतको ने बधाई देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

            सभी का आभार जताते हुए श्री रमेश पांडेय अधिवक्ताने अपने पदभार का पूरी ईमानदारी व पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन की बात पर बल दिया।साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति व विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

          इस अवसर पर पार्षद उत्तम साहू,राघवेंद्र सोनी,ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,पंकज जोशी तारेंद्र साहू, पुरनेंद्र साहू, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,देवचरण साहू,चन्द्रप्रकाश देवांगन,लव चंद्राकर ,पप्पू राजपूत,पंकज जोशी,जयंत गिरी प्रदीप साहू ,दुरेन्द्र साहू सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments