Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने स्व.सोमप्रकाश गिरी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया नमन,ब्लाक अध्यक्ष सहित कांग्रेसी हुए भावुक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:-  रविवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक व वर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- रविवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे स्व.सोमप्रकाश गिरी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व तिलक वंदन कर कुरुद कांग्रेस के लिए किए गए उनके योगदान को याद कर शत-शत नमन किया।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट मौन धारण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि स्व. गिरि जी दबंग, जुझारू व कर्मठ जननायक थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जनसेवा के लिए अंतिम समय तक वे तत्पर रहें।उन्हें याद करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेसी भावुक हो गये।

        इसी तरह राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसन्त साहू,रमेशर साहू,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर,जिला उपाध्यक्ष भरत नहर,कांग्रेस नेता रमेश पांडेय सहित कांग्रेसजनो ने बताया कि स्व. सोमप्रकाश जी कुरुद कांग्रेस की नींव थे।वे अपने समय के सबसे मजबूत व समर्पित कांग्रेसी थे।उन्होंने आजीवन कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा व समर्पित सेवा भाव के साथ संगठन शक्ति को मजबूत किया ।उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने व बेहतर से बेहतर ढंग से आगे ले जाने में उन्होंने अपनी महत्ती भूमिका अदा की।हम सभी को उनके आदर्शों ,विचारों व सेवाभाव को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए निरन्तर सेवा कार्य करने का संकल्प लेना होगा,तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

            इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत साहू, रमेश्वर साहू,प्रहलाद चन्द्राकर,रमाशंकर बाजपेयी,जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर,राजकुमार साहू,रमेश पांडे,सभापति रोशन जांगड़े,चुम्मन दीवान,ब्लाक उपाध्यक्ष राजकुमार साहू,जितेंद्र जोशी,महामंत्री चन्द्रकांत चन्द्राकर, कृष्ण कुमार साहू, रोशन चन्द्राकर,पप्पू राजपूत,लव चन्द्राकर,तारेन्द्र साहू, पुरेन्द साहू,रामेश्वर साहू,रोशन चंद्राकर,भारत भूषण साहू, संतोष प्रजापति,तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments