Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जलवायु परिवर्तन के लिए पौने 3 लाख करोड़ की कार्य योजना, दूसरी तरफ हसदेव अरण्य उजाड़ रहे, दोहरा मापदंड क्यों? - कोमल हुपेंडी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने राज्य की भूपेश सरकार पर पर्यावरण सम्बन्धी दोहरा मापदंड का आ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने राज्य की भूपेश सरकार पर पर्यावरण सम्बन्धी दोहरा मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा है कि एकतरफ जलवायु परिवर्तन के लिए सरकार सिर्फ 5 जिलों लिए पौने 3 लाख करोड़ की कार्य योजना बनाती है और दूसरी तरफ हसदेव अरण्य क्षेत्र में 3-4 लाख पेड़ों को काटकर जंगल को उजाड़ा जा रहा है ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? राज्य सरकार ने महासमुंद, बलरामपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली और गरियाबंद में 10 वर्षों की जलवायु परिवर्तन की कार्य योजना अनुमोदन के लिए पर्यावरण मंत्रालय में अनुमति की मांग की है।  

हसदेव अरण्य में जलवायु अच्छी है उसे उजाड़कर मध्य भारत में जलवायु का सत्यानाश करेगी और दूसरी ओर कुछ जिलों के लिए पौने तीन लाख करोड़ की योजना सिर्फ दिखावा और भ्रष्टाचार के लिए है। भूपेश बघेल हसदेव उजाड़ने पर होने वाले नुकसान का अंदाजा तक नहीं लगा पा रहे हैं उससे अपूर्णनीय छति होगी। पर्यावरण के प्रति सरकार का दोगला रवैया जनसाधारण की समझ से परे है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि इसलिए आम आदमी पार्टी हसदेव अरण्य में जंगल उजाड़ने और आदिवासियों को विस्थापित करने का पुरजोर विरोध कर रही है इसी के मद्देनज़र दोगलेपन और कुम्भकरणी नींद में सोई हुई सरकार को जगाने आम आदमी पार्टी 21 मई 2022 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में राज्य की जनता के हितों की सरकार को कोई चिंता नहीं है सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का खेल चल रहा है आज की योजना से सरकार की नियत और भ्रष्टाचार की कार्ययोजना का जीता जागता उदाहरण है। ये आम आदमी पार्टी होने नही देगी। 

आम आदमी पार्टी जन साधारण से भी आव्हान करती है सभी जनसाधारण भी इस आंदोलन का हिस्सा बन विरोध प्रदर्शन में शामिल हो कर आंदोलन को सफल बनाये।

No comments