Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने नेहरू जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में कांग्रेस भवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में कांग्रेस भवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर तिलक वंदन करते हुए शत-शत नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

              कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. नेहरू जी स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर अपने निधन तक, भारत का शासन किया।वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते हैं।वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनमोल रत्न थे।

हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी की संगठन शक्ति को मजबूत करते हुए जनहित में कार्य करने का संकल्प लेना होगा।

              इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, रमाशंकर वाजपेयी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,सभापति चुम्मन दीवान,पार्षद व युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू,पार्षद उत्तम साहू,एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी,जितेन्द्र जोशी,चंद्रकांत चन्द्राकर,खेमराज चन्द्राकर,पंकज जोशी,महामंत्री लव चन्द्राकर,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,मुकेश कश्यप,मनोज भटपहरी,बाहरू राम ध्रुव,तुलसी साहू,सोहन कश्यप सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments