Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्मृति ईरानी अब कहा है ! मोदी सरकार पूरी विफल, महंगाई पर हायतौबा करने अब चुप क्यों ? घरेलू महिलाओं में आक्रोश - दुर्गा झा

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा - आप छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर । आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्य...


घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा - आप

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से घर का बजट बिगड़ गया है साथ ही बेतहाशा महंगाई से घरेलू महिलाएं चिंतित हैं। दुर्गा झा ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र कि मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।

कुछ दिन पूर्व घरेलू गैस सिलेंडर में फिर 50 रुपए की वृद्धि से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,071 रुपए हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर मार्च से अब तक 100 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। किमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता और खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा स्मृति ईरानी अब कहा है! 400 का सिलेंडर था तो महंगाई पर हयतौबा करने वाली महिला अब चुप क्यों है? मंत्री बनने पर महंगाई से सरोकार नहीं रहा शायद, घरेलू महिलाओं में आक्रोश लगातार चरम पर है कि साल भर से खाते में सब्सिड़ी भी नहीं आ रही है।आखिर

सब्सिडी जा कहां रही है ? तीनों

कंपनियों के उपभोक्ता गैस एजेंसियों में पूछताछ करके परेशान हैं। उन्हें एरिया मैनेजर के नंबर में कॉल करने कहा जाता है। कंपनियों के एरिया के एरिया मैनेजर के नंबर पर कोई कॉल रिसीव नहीं करता। उन्होंने कहा कि आखिर सब्सिडी जा कहां रही है?

नाममात्र कि 61 रुपए सब्सिडी का कई महीनों से अता-पता नहीं है। महिलाएं को अब समझ में नहीं आ रहा है कि किस घरेलू खर्च में कटौती करें। पेट्टोल की कीमतें 112 रुपए के पार होने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में

वृद्धि ने घर के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ के रख दिया है। खाने का तेल भी 200 रुपए लीटर के करीब पहुंच गया है। आटा, दाल, सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैऔर अन्य राशन भी महँगा हो गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है आम जनता और खासकर महिलाएं इस बोझ से दबे जा रही है। अब ये सुनिश्चित हो गया है कि जनता आने वाले समय में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी।प्रदेश की भूपेश सरकार को भी भ्रष्टाचार से फुरसत नहीं है और मंत्री गण उड़नखटोले की सैर में मस्त है फिर कांग्रेस को महंगाई क्यों परेशान करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता इन भ्रष्टाचारियों को भी उखाड़ फेकेंगी।

No comments