Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल के शानदार 3 वर्ष पूर्ण होने पर कुरुद......कांग्रेसियों ने सिविल अस्पताल में किया मरीजो को फल वितरण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के शानदार 3 वर्ष पूर्ण हो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के शानदार 3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल कुरुद में मरीजों को फल वितरित करते हुए मरीजो के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इसी तरह कुरुद ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो में भी मरकाम जी के उपलब्धि भरे शानदार 3 साल की खुशी में वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष मोहन मरकाम का विगत तीन वर्षों का कार्यकाल बेहद ही शानदार रहा।इस दौरान हमने अनेक चुनाव जीते,ऐतिहासिक सदस्य जोडे,प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी।आज हम सभी उनके प्रेरणा दाई नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तन-मन-धन लगाकर कार्य कर रहे हैं।जिला पंचायत सभापति तारणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मरकाम जी प्रारंभ से काफी मेहनती व ऊर्जावान है। उनका नेतृत्व हम सभी के लोगों लिए प्रेरणादायक हैं । युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू व डुमेश साहू ने कहा कि एक मुखिया का दायित्व बहुत सरलता व सहजता से श्री मरकाम बखुबी निभा रहे है।उनकी कार्य कुशलता से सभी खुश है।

          इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू,ब्लाक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,जनपद पंचायत सभापति रविन्द्र साहू,युकां विधानसभा उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह दिग्वा,भारतभूषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री पप्पू राजपूत, कृष्णकुमार साहू,लव चंद्राकर,पंकज जोशी,सन्तोष प्रजापति,तुलसी साहू,पप्पू शर्मा,सोहन कश्यप ,सूरज कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

No comments