Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऋग्वेद एकेडमी स्कूल धमतरी में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों में रहा उत्साह

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी:- ऋग्वेद एकेडमी स्कूल धमतरी नए शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस विद्यालय ऋग्वेद एकेडमी स्कूल में शाला प्रव...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- ऋग्वेद एकेडमी स्कूल धमतरी नए शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस विद्यालय ऋग्वेद एकेडमी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। नव प्रवेश छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।स्कूल की संस्था प्रमुख

श्रीमती सूर्यप्रभा चेट्टियार द्वारा सरस्वती माता के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना, राजगीत गाया गया और छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रेषित किए गए संदेश कोअसेंबली में पढ़कर विद्यार्थियों को सुनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सूर्यप्रभा चेट्टियार ने समस्त छात्र छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहने का आग्रह किया ।अनुशासन व्यवस्था बनाएं रखने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने कहा तथा शिक्षकों को भी अपने कर्तव्य निर्वहन में समर्पित रहते रहने का आग्रह किया। 

       उत्कृष्ट परिणाम वाले छात्र-छात्राओं को भी शील्ड प्रदान करते हुए बधाई दी। अंत में कक्षा सातवीं के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

      उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सूर्यप्रभा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। उपस्थित शिक्षिकाओं में श्रद्धा अग्रवाल ज्योति वैष्णव चित्रा साहू ज्योति मत पाल आकांक्षा सिंह भैरवी योगिता यादव हर्षा ढीमर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments