Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरे-भरे पौधे लगाकर दिखाई जागरूकता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- आज सुबह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के डॉ.ऐपीजे अब्दुल कलाम गार्डन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व आमजनो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- आज सुबह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के डॉ.ऐपीजे अब्दुल कलाम गार्डन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व आमजनो ने हरे-भरे पौधें लगाकर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। सभी ने पहले आसपास साफ-सफाई करते हुए फैली गंदगी को हटाया तदुपरांत फलदार-फूलदार व छायादार पौधों का रोपण किया व उसके निरन्तर संरक्षण करने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद साहू, प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ महामंत्री मुकेश कश्यप,कहार भोई समाज अध्यक्ष सोहन कश्यप,अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू ,अलख कंवर सहित उपस्थित गणमान्य व आम जनो ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सबकी महत्ती जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे। 

निरंतर पौधरोपण करने के साथ उसका संरक्षण करते रहे, आज प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि जीना दूभर हो गया है।लगातार पेड़-पौधों की कटाई से प्राणवायु की कमी महसूस होने लगती है।हम सभी संकल्प लेते है कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएंगे व निरंतर इसके संरक्षण पर बल देंगे।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments