Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद की कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर बनी सहमति, विधिवत कांग्रेस प्रवेश ले रहे युवाओं का हुआ स्वागत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद ।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में रविवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक पदाधिकारी एवं समस्त जोन अध्यक्षो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में रविवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक पदाधिकारी एवं समस्त जोन अध्यक्षो की उपस्थिति में मासिक बैठक आहूत की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई व आगामी कार्ययोजनाओ पर प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमे माह के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक जोन में अनिवार्य बैठक आहूत की जाने, जुलाई माह से पूरे ब्लॉक के प्रत्येक जोन में चले गांव की ओर अभियान पुनः प्रारम्भ करने ,बुथ अध्यक्षो का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा घर-घर जाकर सम्मान किये जाने पर सहमति बनी। इसी तरह ग्राम पंचायत मरौद के हॉयर सेकेंडरी स्कूल का नामकरण पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक स्व.सोमप्रकाश गिरी के नाम से प्रशासन को मांग पत्र सौंपे जाने पर प्रस्ताव पारित हुआ। इसी तरह प्रत्येक तीन माह में नगर/जिला/जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनि धियों के साथ बैठक आहूत की जाने का निर्णय लिया गया।

           तदुपरांत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी कांग्रेसजनो को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी जी के कांग्रेस पार्टी के लिए अब तक के सफर का वर्णन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्य क्ष रमेश पांडेय ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास का वर्णन करते हुए देशहित में किये गए कार्यो का वर्णन किया ,वहीं राहुल गांधी को युवा भारत का लोकप्रिय व जन-जन का नेता बताया।

            ततपश्चात ग्राम मोंगरा व स्थानीय युवाओं के विधिवत कांग्रेस प्रवेश पर अतिथियों ने गुलाल लगाकर व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रवेश लेने वालों में ग्राम मोंगरा के युवा कमलेश साहू, नरेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, रानू याद व, दयाकरण साहू ,उपेन्द्र साहू,महेश्वर साहू,वही कुरुद के रिज वान रिजवी व होमेश्वर साहू जिनका सभी ने स्वागत किया।ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश ले रहे नए युवाओं को नई ऊर्जा व उत्साह के साथ पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर जोर दिया गया। 

                कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपा ध्यक्ष रमेश पांडेय, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,रोशन जांगड़े,पार्षद उत्तम साहू, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, पार्षद राघवेंद्र सोनी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरनेंद्र साहू,जितेंद्र जोशी, तारेंद्र साहू, जिला सरपंच संघ उपाध्यक्ष डीलन चंद्राकर, इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, पप्पू राजपूत,लव चंद्राकर,महिम शुक्ला, रोशन चन्द्राकर, लेख राम साहू, ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,खेमराज चन्द्रा कर ,अन्य पिछड़ा वर्ग जिला सचिव हेमराज विश्वकर्मा दुले श्वर साहू, प्यारेलाल साहू,भानुप्रताप बैस, जगतपाल साहू,उमेश साहू ,जितेंद्र साहू, मनोज भतपहरी, पुनाराम साहू,तुलसी साहू, ऐश्वर्य साहू, लच्छू निर्मलकर,कमल साहू,महेश्वर साहू,कमलेश्वर साहू,नरेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, उपेंद्र साहू, कोमल साहू, दयाकरण साहू, संजय साहू,रानू यादव ,सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments