Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग के विभिन्न प्राणायाम कर इसे दिनचर्या में ढालने लिया गया संकल्प

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रबन्धन मंडल ,शिक्षकों व...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रबन्धन मंडल ,शिक्षकों व बच्चों ने योग के विभिन्न प्राणायाम करते हुए इसे नियमित दिनचर्या में ढालने पर जोर दिया।छात्र-छात्राओं ने शिक्षक मुकेश कश्यप के मार्गदर्शन में योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के आधार पर योग के प्राणायाम को पूरा किया।श्री मुकेश ने बच्चों को बताया कि आज विश्व योग दिवस के अवसर पर हर वर्ग के लोगो ने अपने-अपने घरों व विभिन्न स्थानों से योग के विभिन्न प्राणायाम करके योग को हर रोगों का इलाज माना है। योग को नियमित रूप से करते हुए इम्युनिटी पावर बढ़ाने इसे जरूरी माना गया है। इसके महत्व के अनुसार योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है।योग का अर्थ एकता या बांधना है। इस शब्द की जड़ है संस्कृत शब्द युज, जिसका मतलब है जुड़ना।

आध्यात्मिक स्तर पर इस जुड़ने का अर्थ है सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना का एक होना। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।यह योग या एकता आसन,प्राणायाम, मुद्रा, बँध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से प्राप्त होती है। तो योग जीने का एक तरीका भी है और अपने आप में परम उद्देश्य भी।इस प्रकार आज लोगो ने पूरे परिवार के साथ योग दिवस पर योग के विभिन्न प्राणायाम कर योग को दिनचर्या का अंग बनाने की बात पर बल दिया। इस अवसर पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर ,वनिता मगर, प्राचार्य अंकिता सिंह, आर.के.खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा,जमुना देवांगन,पोषण साहू,शीलनिधि साहू,नवीन यादव,गोपिका साहू,भाग्यश्री सोनवानी,अरसी रिजवी ,डिलेश्वरी साहू,रवीना ध्रुव,दुर्गेश नारायण,आकांक्षा साहू ,तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी,ऋतु निर्मलकर सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments