Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खेड़ूले कुनबी समाज की बैठक संपन्न, सेवानिवृत्त सामाजिक सदस्य का किया गया सम्मान

भिलाई/ खेड़ूले कुनबी समाज के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जुनवानी स्थित सामाजिक भवन में हुई। इस दौरान नगर निगम भिलाई से सेवानिवृत्त सामाजिक...



भिलाई/ खेड़ूले कुनबी समाज के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जुनवानी स्थित सामाजिक भवन में हुई। इस दौरान नगर निगम भिलाई से सेवानिवृत्त सामाजिक सदस्य सुरेश मिसारे का श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
          खेड़ूले कुनबी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नाकतोड़े ने कार्यकारिणी के बैठक की अध्यक्षता की। कोषाध्यक्ष रवि आठोड़े ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में समाज के नाम से बैंक खाता खुलवाने एवं पंजीयन कराने के संबंध में रुपरेखा तय किया गया। इसके साथ ही नगर निगम भिलाई से सेवानिवृत्त होने पर समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेश मिसारे का श्रीफल व पुष्प गुच्छ से सम्मान करते हुए दीर्घायु की कामना की गई। बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र नाकतोड़े, चन्द्रकांत नखाते, रवि आठोड़े, रवि प्रधान, निलेश जोशी, महेश कुमार ठाकरे, सुरेश मिसारे आदि उपस्थित थे।

No comments