Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कृषि उपज मंडी समिति कुरुद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- कृषि उपज मंडी कुरुद में नवनियुक्त मंडी पदाधिकारियों‎ का शपथ ग्रहण समारोह व किसान सम्मेलन कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- कृषि उपज मंडी कुरुद में नवनियुक्त मंडी पदाधिकारियों‎ का शपथ ग्रहण समारोह व किसान सम्मेलन कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष‎ रामगोपाल अग्रवाल थे।अध्यक्षता खनिज‎ विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश‎ देवांगन ने की।साथ ही कांग्रेस पार्टी के जिले व ब्लॉक के नेता,निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित हजारों कांग्रेसी उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी कुरुद के नवनियुक्त भारसाधक अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ,उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सदस्य बिसौहा राम साहू,कोमल सिन्हा,बिसाखा साहू,लीना कोसरे एवं व्यापारी प्रतिनिधि हितेंद्र केला को मंडी सचिव राजकुमार रात्रे ने पद गोपनीयता व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
             मंच को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने प्रदेश सरकार के अब तक के विकास कार्यों के सफर व किसानों के हित के लिए किये जा रहे प्रयासों का वर्णन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडी में किसानो को किसी तरह की समस्या ना हो और किसानो की समस्याओ का तत्काल निराकरण हो इसके लिए प्रदेश के सभी मंडियो में भार साधक‎ समितियों में नियुक्तियां की है।नीलम चंद्राकर को कुरूद मंडी का अध्यक्ष बनाया गया है। विदित है कि नीलम चंद्राकर दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके है।इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदो पर रहकर पूरी ईमानदारी से कार्य किया है।जिसके फलस्वरूप उन्हें मंडी अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है।नीलम चंद्राकर को मंडी अध्यक्ष बनाए जाने पर कुरूद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओ सहित कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। श्री नीलम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता किसानो की समस्याओ को दूर कर उन्हे शासन की योजनाओ का लाभ दिलाना है।
साथ ही मंडी में भी व्याप्त समस्याओ का भी निराकरण जल्द से जल्द किया जायेगा।
              
 मंच को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,शशि सिंह गौर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ,ब्लॉक कांग्रेस कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित क़ई वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने सम्बोधित किया।
             कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी,पूर्व विधायक लेखराम साहू, धमतरी महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू, सुमन सन्तोष साहू,कुसुमलता साहू,कांति कंवर,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभातराव मेघावाले,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू,भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे,मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष डीहुराम साहू, इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,कलेक्टर पीएस एल्मा,एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई,पार्षद गण, जनपद सदस्य सहित गणमान्य जन, आमजन व हजारों की सँख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे मंच संचालन निरंजन साहू व आभार प्रदर्शन प्रमोद साहू ने किया।इसके पूर्व मनोरंजन हेतु राघव म्यूजिकल ग्रुप कोटगांव के कलाकारों सन्तोष साहू व साथियों द्वारा मनभावन कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई।

No comments