Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गुदगुदा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद। शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रधानपाठक एन आर बघेल के मार्गदर्शन में छात...

 

कुरूद। शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रधानपाठक एन आर बघेल के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता मटकी फोड़, कबड्डी, कुर्सी दौड़ और लम्बी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और काफी उत्साहित नजर आए। 

बालिकाओं की कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई टीम कीर्ति ग्रुप तथा गंगा नदी टीम त्रिप्ती ग्रुप के रोमांचक भिड़ंत हुई जिसमें रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता रही। जबकि बालकों की कबड्डी में महानदी टीम दानी ग्रुप और सुभाष टीम भूपेन्द्र ग्रुप के बीच टक्कर में महानदी टीम ने बाजी मारी। इसी प्रकार कुर्सी दौड़ "अ"वर्ग में प्रथम नूतन, द्वितीय त्रिवेणी विजेता रही।"ब"वर्ग में चेतना प्रथम, देवश्री द्वितीय रही। 

फुगड़ी में पायल प्रथम, झरणा द्वितीय स्थान पर रही ‌मटकीफोड़ में नीलम विजेता रही। लम्बी दौड़ में श्रद्धा ने प्रथम तथा जागृति ने दूसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख एन आर बघेल, शिक्षक मनोज कुमार नेताम, जतीश सिन्हा, दुर्गेश कुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments