Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम कठौली, चिंवरी एवं सिवनीकला मे हर घर तिरंगा लगाने के लिए किया जागरूक

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- आजादी के 75 वाँ वर्ष अमृत महोत्सव मनाने भाजपा द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” क...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- आजादी के 75 वाँ वर्ष अमृत महोत्सव मनाने भाजपा द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत कुरूद विधानसभा के सभी मंडलों में कुरूद विधायक मा. अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तिरंगा अभियान को घर घर पहुँचाने के लिए संकल्प के साथ गाँवों में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है ! आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत कुरूद विधानसभा सिर्री मंडल के ग्राम कठौली, चिंवरी एवं सिवनीकला में भाजपा नेतागण, कार्यकर्तागणो के उपस्थिति में बैठक कर गाँव के प्रमुख जगहों में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर तिरंगा अभियान के प्रभारी भानु चन्द्राकर, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष गौकरण साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहु, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, भाजपा नेता ठाकुर राम साहु, केवल चन्द्राकर, विक्रम साहु, गज्जू साहु, डा. कुंभकार, संजीत साहु, महेश साहु, खुमान साहु, भीखम तारक, मणीराम, तेजराम साहु, कपिल पटेल, सुदर्शन साहु, डा.खेमराज साहु, रविकुमार एवं भाजपा पदाधिकारीगणो सहित ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

No comments