Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने की कर्मचारियों से हडताल खत्म करने की अपील

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर हडताल किय...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर हडताल किया जा रहा है। कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों जनहित व छात्र हित व छत्तीसगढ़ विकास में हडताल खत्म करके वापस काम पर लौटने का अपील की है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी भूपेश सरकार संवेदनशील सरकार है।दो वर्ष करोना काल व केन्द्र सरकार द्वारा अपेक्षित मदद नही होने के बावजूद अनेक जनहित के कार्य व किसानों को समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ, वनोपज समर्थन मूल्य में वृद्धि, संविलियन, रोजगार के लिए हजारो पदो की नियुक्ति, पुरानी पेंशन योजना को लागू, राजीव युवा मितान योजना, भूमिहीन किसानों को सहायता सहित अनेक योजनाओं का लाभ से छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली हमारी सरकार कर्मचारियों के हितो का भी पुरा ध्यान दे रही है।वर्तमान में हडताल से जनजीवन प्रभावित, छात्र छात्राओं की पढाई में नुकसान, राजस्व का काफी नुकसान ह़ो रहा है।शासन से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए।

No comments