Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संसदीय सचिव शकुंतला साहू से कार्यकर्ताओं ने की सौजन्य भेंट

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण में शामिल हुई प्रद...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण में शामिल हुई प्रदेश संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू कुरुद में मंडी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीलम चन्द्राकर के निवास में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करने पहुंची।इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर व उनके परिवारजनो सहित कार्यकर्ताओ से सौजन्य भेंट की।इस दौरान शंकुतला जी ने सभी का परिचय प्राप्त करते हुए क्षेत्र में हो विकास कार्यो सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

उन्होंने वर्तमान में प्रदेश में चल रहे पदयात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर तक पैदल चलकर लोगो को भूपेश सरकार की योजनाओं, केंद्र सरकार की विफलताओं व आजादी के हीरक महोत्सव के सम्बंध में किये जा रहे जनजागरण के बारे जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में महंगाई को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि आज वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम वर्ग हलाकान है।इसके लिए लगातार हमारी सरकार विरोध करती रही है।

               शकुंतला जी ने आगे बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है, तब से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से आज प्रदेश में हर वर्ग खुशहाल है।भूपेश जी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को जनजन में बनाए रखने के लिए अवकाश तो दिए है, साथ ही स्वयं एक छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री होंने के नाते परंपरा को बनाए रखने जनता के बीच जाकर इन उत्सवों में शरीक हो रहे है।

              शकुंतला जी ने नीलम चन्द्राकर व तारिणी चन्द्राकर की सक्रियता व जनजुड़ाव की तारीफ की।उन्होंने कहा कि आप दोनो ही प्रारम्भ से ही जनता से जुड़कर जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में कार्य कर रहे है।इससे बड़े सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है।आने वाले समय मे कांग्रेस निश्चित रूप से प्रदेश में पुनः स्थापित होगी और इसी तरह विकास कार्य जारी रहेगा।

              इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी ,वरिष्ठ कांग्रेसी गीताराम सिन्हा, कन्या शाला प्रबन्ध समिति अध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, लेखराम साहू, रिजवान रिजवी, वैभव चन्द्राकर ,कोमल साहू, उमेश कुमार, पप्पू शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व गणमान्य उपस्थित थे।

No comments