Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को किया गया जागरूक

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- कुरुद विधानसभा के भखारा मंडल मुख्यालय एवं सिर्री मंडल के बिर...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- कुरुद विधानसभा के भखारा मंडल मुख्यालय एवं सिर्री मंडल के बिरेझर चौकी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रोत्साहित करते हुए नगर-ग्राम भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया।ततपश्चात दोनों जगहों के पुलिस थाना के प्रभारियों एवं हमारे नौजवान सिपाहियों को रक्षा बंधन के पावन मौक़े पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन एवं सुरक्षा के लिए कामना की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से कुरूद विधानसभा महिला मोर्चा के प्रभारी एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, महिला मोर्चा धमतरी के ज़िला उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहु, भखारा नगर पंचायत के पार्षदगण, भखारा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गितेश्वरी साहु, सिर्री मंडल अध्यक्ष रश्मि साहु, मंडल प्रभारी पुजा साहु, हथबंध सरपंच हुलसी साहु, मोर्चा के पदाधिकारी वंदना ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।

No comments