Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस की श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू भारत जोड़ों पद यात्रा आज से शुरू

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज   कुरूद।  उदयपुर चिंतन शिविर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का निर्णय लिया गया है। प...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

कुरूद। उदयपुर चिंतन शिविर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधान सभा कुरूद क्षेत्र के लिए पद यात्रा प्रभारी श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद को जिम्मेदारी मिली है। 

श्रीमति लक्ष्मीकांता साहू ने बताया की देश के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 कि.मी. की यात्रा का शुभारंभ आज से 14 अगस्त तक होगा है।

भारत जोड़ो पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन को शामिल होने की अपील करती हु, साथ ही इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र में भाजपा नीती मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन, केंद्रीय जांच एजेंसी ई.डी. आई.टी. सी.बी.आई. एस.आई.टी. जैसे संस्थाओ का दुरुपयोग के संबंध में जनजागृति कर 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को ध्वस्त कर केंद्र में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने पूर्ण जोर व मेहनत कर इस अभियान को सफल बनाने के साथ ही छत्तीसगढ़ में हमारे कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार की जनहितैसी लोक कल्याणकारी नीति को जन जन तक पहुंचाकर, 2023 में पुनः कांग्रेस का परचम लहरा कर सरकार बनाने लोगो से अपील करती हू, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है, जिसे हम सब कांग्रेस के जन प्रतिनिधिगण, कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के साथीगण को मिलकर पूरा करना है, आप सभी इस पदयात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

No comments