Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में शान से लहराया तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर छाया रहा उल्लास

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव की खुशियां चरम पर थी।नगर सहित अंचल में बारि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव की खुशियां चरम पर थी।नगर सहित अंचल में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जश्ने आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस पावन बेला पर नगर में शासकीय, निजी, अर्धशासकीय कार्यालयों, सामाजिक एवं धार्मिक स्थलों के अलावा इस बार घरो-घर राष्ट्रध्वज लहराकर आजादी का अमृत महोत्सव को खास बनाते हुए स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।

         सोमवार 15 अगस्त को कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर ने अपने गृह वार्ड में तिरंगे को सलामी दी। जनपद पंचायत में अध्यक्ष शारदा साहू ने उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, सीईओ जीआर यादव एवं जनपद सदस्यों, अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया, नगर पंचायत में अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने उपाध्यक्ष मंजू साहू, सीएमओ दीपक खाड़े एवं पार्षद साथियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। कृषि मंडी में अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने राष्ट्रध्वज फहरा कर किसानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, जिला सहकारी बैंक में मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने कांग्रेस भवन में अध्यक्ष आशीष शर्मा ने एवं भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने तिरंगा फहराया। इसी प्रकार शासकीय एवं निजी संस्थानों में विभाग प्रमुखों ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी।

       स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में संबंधित पार्षदों एवं गणमान्य जनों ने तिरंगा फहराया। निजी एवं शासकीय स्कूलों में प्राचार्य एवं समिति प्रमुखों ने झंडा लहराया। प्राचीन श्रीराम मंदिर के सम्मुख महंत अखिलेश वैष्णव की अगुवाई में पार्षद भानु चन्द्राकर ने, मीरा दातार में खादिम सैयद हसन अली एवं ईदगाह मैदान में सदर अय्युब खान ने तिरंगा फहराया। नगर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

            इस बार कही पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नही हुआ।बारिश होने के बावजूद पर्व का उत्साह बना रहा।अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी ने 'भारत माता की जय' के जयघोष के साथ देशप्रेम की भावना को बल प्रदान किया।

No comments