Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

2023 की चुनावी मोड़ पर, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, मुख्यमंत्री के समक्ष विचार साझा - हेमंत साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद। कांग्रेस की चुनावी मोड़ 2023 की तैयारी में मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत जि...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद। कांग्रेस की चुनावी मोड़ 2023 की तैयारी में मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत जिस विधान सभा में कांग्रेस विधायक नही है वहा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सी. एम. हाउस बुलाकर चुनावी रणनीति की शुरुवात की इस तारतम्य में कुरूद व धमतरी विधान सभा के प्रमुख कांग्रेस कार्यकता गण शामिल हुए। जिसमे दोनो विधानसभा के प्रमुख जन अपनी बाते रखी सीधा संवाद के इस कार्यक्रम में हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने सजगता से मुख्यमंत्री के समक्ष विचार साझा करते कहा देश की आजादी से लेकर नेहरू जी, इंदिरा जी, शास्त्री जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी, मनमोहन सिंह जी से लेकर अब तक कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने के बाद पिछले पंद्रह वर्षों के शासन में भाजपा नीत रमन सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं को धोखा देते प्रताड़ित व शोषित करने का काम किया। जिसका परिणाम ये रहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा को दरकिनार कर कांग्रेस के विधायक गण को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराते इतिहास बनाया व आपके नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी। जिस भरोसे के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को कमान सौंपी उसे तेजी से कार्यरूप में परिणित करते किसानों की कर्ज माफी, राजीव न्याय योजना बोनस की राशि सहित 2500 रुपए में समर्थन मूल्य में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ,सिंचाई कर माफ, निर्धन भूमिहीन किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, पचास हजार नौकरी का सृजन, रोजगार गारंटी का प्रभावी क्रियान्वयन कर कांग्रेस का हाथ, गरीब के साथ का नारा को आपने पिछले चार वर्षो में सार्थक कर दिखाया । जो वादा किया उससे अधिक कर दिखाने वाले देश के प्रथम मुख्यमंत्री बने व किसानों भाइयों के मसीहा बने, लोगो के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय लिखा है, हर घर परिवार में स्वर्ग सा वातावरण निर्मित हुआ है।

अब हम कांग्रेस के साथियों को यही माहौल 2023 के चुनाव तक बनाए रखने की महती जवाबदारी है। आगे हेमंत साहू ने मुख्यमंत्री को कहा की आज छत्तीसगढ़ की जनता जाग चुकी है दलगत राजनीति से ऊपर सोच पैदा हुई है। जो जनता के हित में काम करेगा वो ही छत्तीसगढ़ में राज करेगा। जिसे आपने कर दिखाया है। आपने जनता का भरोसा जीता है। 

अब भाजपा बेरोजगारी भत्ता के नाम पर झूठे आंदोलन, किसानों को भ्रमित करने के नाम पर महिलाओं व युवाओं को दिग्भ्रमित व दुष्प्रचार करने के नाम पर छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के भ्रम में नहीं आएगी, जहा अनुशासन है, वहा सुशासन है आपने अनुशासित हो लोगो के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है।अब कोई कितना ही टांगे खींचे हर हाल में 2023 में कांग्रेस की भारी बहुमत से पुनः सरकार बनेगी। गर जिंदा है हम, तो अपनी जीत पर यकीन कर यदि कही स्वर्ग है, तो उतार ल जमी पर आपके कुशल नेतृत्व में स्वर्ग सा वातावरण निर्मित हुआ है। जिसके लिए आप बधाई के पात्र है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments