Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर सिविल अस्पताल में किया फल वितरण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  मुकेश कश्यप@कुरुद:- गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

 मुकेश कश्यप@कुरुद:- गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के जन्मदिन अवसर पर सिविल अस्पताल कुरुद में मरीजों को फल वितरित किया। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में विकास का दौर जारी है। जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है हर वर्ग के लिए मोहन मरकाम जी ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना को नया रूप प्रदान किया है।आगे भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू ,जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर,सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,बसंत बैस, अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति,पंकज जोशी, चंद्रकांत चंद्राकर, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments