Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व विधायक स्व. डॉ.चन्द्रहास साहू की पुण्यतिथि पर किया नमन, मरीजों को किया गया फल वितरण

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- कुरुद के विधानसभा के भूतपूर्व विधायक रहे स्व. डॉ.चन्द्रहास साहू जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर गणमान्य जनो सहित क...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- कुरुद के विधानसभा के भूतपूर्व विधायक रहे स्व. डॉ.चन्द्रहास साहू जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर गणमान्य जनो सहित कांग्रेस जनो ने कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया। तदुपरांत उनकी स्मृति में सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण कर मरीजों के जल्द से जल्द अच्छे स्वास्थ्य लाभ मिलने की कामना की।

           कांग्रेस भवन में श्रद्धाजंली सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप सहित सभी वक्ताओं ने स्व.डॉ.चन्द्रहास साहू जी के स्वर्णिम समय को याद करते हुए कहा कि स्व. डॉक्टर साहब कुरुद विधानसभा ही नही अपितु जिले व हमारे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी के अनमोल रत्न थे।उन्होंने अपने दौर में निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हुए कठिन दौर से सभी को निकालकर प्रदेश में सरकार बनने तक बढ़ती उम्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं के उच्च शिक्षा के लिए कुरुद कॉलेज की स्थापना कुरूद तहसील सहित ग्राम पंचायत कुरूद से नगर पालिका कुरूद सहित क़ई येसे कार्य किये जिन्हें आज भी नगर व क्षेत्र का आमजन अपनी दृष्टि पटल पर बसाए हुए थे। वे राजनीति ही नही अपितु सामाजिक ,सांस्कृतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगो के साथ जुड़कर कार्य करते रहे। उनकी सादगी सरलता कर्तव्यनिष्ठता व कुशल व्यक्तित्व को सभी आज भी याद करते है।उन्होंने अपने जीवन काल मे सेवा भाव को ही धर्म मानकर इसे अपनाते रहे। और गरीब वर्ग के लिए जीवन पर्यन्त निशुल्क चिकित्सा सेवा मानवीय कार्य करते रहें। आज हम सभी उनके अब तक किये गए सभी योगदान के लिए शत-शत नमन करते हुए उनके सेवाभाव से सीख लेने का संकल्प लेते है।

           इस दौरान जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहू , जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, सभापति मनीष साहू, कुरूद विधानसभा यूकाध्यक्ष देवव्रत साहू, सभापति रोशन, जांगड़े ,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, ब्लॉक महामंत्री पप्पू राजपूत , बसंत साहू, लव चंद्राकर ,ऐश्वर्य साहू ,भारतभूषण साहू, तुकेश साहू ,रामप्यारे साहू, गोकुल साहू, उमेश साहू, सोम प्रकाश साहू, सूर्य प्रकाश साहू, शिवांश साहू, शत्रुहन साहू, जितेंद्र साहू, प्रदीप साहू, पुष्प साहू, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन व कांग्रेसी उपस्थित थे। यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी

No comments