Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दौलत राम ध्रुव "जिलाध्यक्ष" मनोनीत होने पर जिले भर में हर्ष

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी। जिले में सहायक शिक्षक फेडरेशन धमतरी के जिला ध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक श्री बी पी मे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी। जिले में सहायक शिक्षक फेडरेशन धमतरी के जिला ध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक श्री बी पी मेश्राम की उपस्थिति में जिले के चारो ब्लॉक इकाई से ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी कार्यकारणी रुद्रेश्वर गार्डन रुद्री में एकत्रित हुए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर व प्रांतीय सदस्य शैलेन्द्र साहू की उपस्थिति में चारों ब्लॉक से विचार आमंत्रण पश्चात सर्वसम्मति से दौलत राम ध्रुव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात पर्यवेक्षक बी.पी.मेश्राम द्वारा दौलत राम ध्रुव को जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

तत्पश्चात अध्यक्ष जी की सहमति से चार महत्वपूर्ण पद जिसमे कार्यकारी जिलाध्यक्ष शरीफ बेग मिर्जा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत पूरी गोस्वामी, सचिव रोमन रात्रे, कोषाध्यक्ष नवीन मारकंडे जी मनोनीत किये गए। सहायक शिक्षक फेडरेशन कुरुद ब्लॉक के अध्यक्ष लुकेश राम साहू ने बताया कि दौलत राम ध्रुव, प्राथमिक शाला रामपुर में पदस्थ है व वर्तमान में वे हमारे कार्यकारी अध्यक्ष थे । संगठन के प्रति उनका समर्पण व उनकी लगनशीलता का प्रतिफल ही है जो उनको आज जिलाध्यक्ष के रूप में हम देख पा रहे है। उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समस्त सहायक शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है तथा आशा व्यक्त करते है जिस प्रकार से हुलेश चंद्राकर ने जिले को एकसूत्र में बांधकर सारे दायित्यों का निर्वहन किया उसी तरह ध्रुव जी भी अपने सारे दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। 

ब्लॉक कार्यकारणी कुरुद से जिला कार्यकारणी में संगठन मंत्री के रूप में नोहर साहू, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,मीडिया प्रभारी भेषज साहू, सलाहकार लीलेश्वर प्रसाद ग्वाल, महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती ममता साहू, श्रीमती किरण साहू व कार्यकारणी सदस्य ढालू राम साहू,प्रवक्ता सेवक राम पटेल सम्मिलित किये गए है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को ब्लॉक कार्यकारणी की ओर से अध्यक्ष लुकेश राम साहू, कोषाध्यक्ष फालेश्वर कुर्रे, सचिव हेमलाल साहू, सहसचिव शंकरदास मानिकपुरी, प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर, प्रांतीय सदस्य शैलेन्द्र साहू,ब्लॉक प्रवक्ता रामेश्वर साहू,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा कन्नौजे, उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, कुलेश्वर साहू, चेतन साहू,भूपेश साहू संगठन मंत्री लच्छी राम साहू, छत्रसेन साहू, डिजिटल प्रभारी थनेंद्र साहू, सलाहकार शिवेंद्र ठाकुर,ओमकार साहू,विजय निषाद,जोन प्रभारी श्रीमती सकुन कंवर, अनिता साहू,रूपेश्वरी साहू, गोपेश्वरी ध्रुव,भूमिका साहू,सरस्वती सिन्हा, विनीता साहू,ओमलता साहू,ठाकुर राम साहू,सोमन साहू, खिलेश्वर साहू, प्रदीप सोनबेर,भानुप्रताप नेताम,राजेन्द्र कश्यप,तेजराम साहू, टेकराम कंवर,शेखन साहू, बलराम साहू ,व्यासनारायन सर्वांकर, कमल नारायण सोनवानी गिरीश बंस्कार व समस्त 40संकुल अध्यक्षो के साथ साथ ब्लॉक के समस्त सहायक शिक्षकों द्वारा बधाई प्रेषित की है।

           संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो.  9425230709


No comments