Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में धूमधाम के साथ विराजी जगतजननी मां दुर्गा

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में सोमवार से शारदीय नवरात्रि उत्सव का आगाज हो गया। शुभमुहूर्त में नगर के सार्वजनिक ...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में सोमवार से शारदीय नवरात्रि उत्सव का आगाज हो गया। शुभमुहूर्त में नगर के सार्वजनिक स्थानों पर जगजननी माता दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओ को विराजित किया गया।साथ ही घट स्थापना व जससेवा गीतों से सुसज्जित मनभावन वातावरण से भक्ति रस की अविरल धारा उमड़ने लगी।
         सुबह से नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा गया। इसके साथ ही जसगीत से सराबोर मधुर गीतों से मनभावन वातावरण ने भक्ति व आस्था को चरम पर ला दिया।
     सोमवार को शुभमुहूर्त में नगर के संजय नगर ,सरोजनी चौक , पुराना बाजार ,थाना चौक ,गांधी चौक ,बजरंग चौक ,कृषि उपज मंडी ,नया बाजार ,इंदिरा नगर ,कारगिल चौक ,धोबनी तालाब ,शंकर नगर ,सूर्य नमस्कार चौक में दुर्गा समितियों के सदस्यों द्वारा माता रानी की मनभावन प्रतिमा को विराजित किया गया।समितियों के सदस्यों द्वारा माता रानी को गाजे-बाजे व जससेवा गीतों के साथ ले जाते हुए माता रानी का भव्य स्वागत किया गया।
वहीं दूसरी ओर नगर के खेल मेला मैदान में नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आज पहले दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उत्सव का आगाज होगा। इसके पूर्व आकर्षक झूलों, मीना बाजार आदि से खेल मैदान सज-धजकर तैयार है,जिसकी शुरुआत आज की जाएगी।
        नगर सहित अंचल में जगतजननी के इस महाउत्सव की तैयारी पिछले क़ई दिनों से जारी थी और आज सुबह से ही माता के भक्तों द्वारा "जय माता दी" के बोल के साथ शक्ति स्वरूपा की पूजा-अर्चना का सिलसिला आज से प्रारम्भ हो गया।अब अगले नौ दिनों तक माता सेवा और श्रृंगार का मनमोहक वातावरण गूंजता रहेगा। हर वर्ग अपने-अपने स्तर पर माता की सेवा में भागी बनेंगे।
         नवरात्रि का यह 9 दिन मान्यताओं के अनुसार काफी पुण्यकारी माना जाता है। माता रानी नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी , कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री माता जग का कल्याण करने और भक्तों के संकटो को तारने धरती पर आती है। नौ दिनो तक माता सेवा में डूबकर लोग पुण्य के भागी बनते है और जींवन में सरलता ,सहजता और प्रेमव्यवहार का सूत्रपात करते है।

No comments