Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में मनाया गया हिंदी दिवस

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हिंदी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोज...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हिंदी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

       हिंदी के व्याख्याता मुकेश कश्यप ने हिंदी दिवस से जुड़े विभिन्न तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए इसे मनाए जाने वाले कारणों की जानकारी दी। साथ ही भाषा का हमारे जीवन मे महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की  राजभाषा होगी।इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त,  हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास आदि साहित्यकारों ने अथक प्रयास किए। इसके इतिहास पर गौर करे तो वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था। इस दिवस को मनाने का  मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है।  ततपश्चात अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस से जुड़े महत्व, विभिन्न कविता-गीत का पाठ ,कहानियों का वर्णन करने लगे।साथ ही हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रकट करने लगे। 

           इस अवसर पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर ,वनिता मगर, प्राचार्य अंकिता सिंह, आर.के.खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा,जमुना देवांगन,पोषण साहू ,वेदप्रकाश कंवर ,शीलनिधि साहू,नवीन यादव,दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू ,गोपिका साहू, अरशी रिजवी , भाग्यश्री सोनवानी,डिलेश्वरी साहू,रवीना ध्रुव,आकांक्षा साहू,रूपेंद्र कंवर ,ज्योति ध्रुवंशी ,तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी,ऋतु निर्मलकर सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments