Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने सांस्कृतिक कक्ष निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन ‌

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- ग्राम पंचायत भैंसमुण्डी के बजार चौक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव की अनुशंसा से 15 वें वि...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- ग्राम पंचायत भैंसमुण्डी के बजार चौक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव की अनुशंसा से 15 वें वित्त योजना से राशि 2 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। जिसका भूमि पूजन जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव की आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

जानसिंग यादव ने कहा कि बजार चौक भैसमुण्डी गांव का हृदय स्थल है यहां पर प्रति वर्ष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजन होता है। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में कलाकारों को तैयार होने के लिए कक्ष नहीं होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा किया जाना पढ़ता था ‌‌‌‌। जिसका स्थाई निदान हेतु सांस्कृतिक कक्ष का होना अतिआवश्यक है। इन सब समस्या को देखते हुए सांस्कृतिक कक्ष निर्माण कार्य का स्वीकृत किया गया है। उक्त कार्य स्वीकृत होने पर ग्राम वासियों ने प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर उपसरपंच दुर्योधन निषाद, पंच श्रीमती चुनेश्वरी सिन्हा, बाबूलाल चंद्राकर, हीरालाल यादव, गोपाल यादव ,यादराम साहू ,दौवा राम साहू, दिवाकर साहू, फगवा राम निर्मलकर, लोचन साहू, तुलसीराम निषाद, रोहित कुमार ध्रुव, श्रीमती गरीबीन बाई साहू, आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे।

No comments