Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा कुरूद में सेवा पखवाड़ा का कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ने किया शुभारंभ

   मुकेश कश्यप                         धमतरी/कुरूद :- 17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वार...

   मुकेश कश्यप                       

धमतरी/कुरूद:- 17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर ने बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन आज पुरा देश मना रही है, भाजपा कुरुद द्वारा पार्टी भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आज मोदी जी के जन्मदिन से लेकर गाँधी जयंती तक स्वच्छता अभियान, कपड़ा दान, स्वच्छता सेवकों का सम्मान, रक्तदान कार्यक्रम, पौधेरोपण, फ़्रंटलाइन वर्करों का सम्मान, मोदी जी के मन की बात श्रवण आयोजन, सांस्कृतिक आयोजन से लेकर अन्य ज़रूरी सेवा कार्य किया जायेगा।आज ग्राम दर्रा, नारी, सिरसिदा, डाडेसरा, कुरुद नगर में भगवान विश्वकर्मा  जी के पुजा अर्चना कर प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं कुरूद विधानसभा के जुझारू विधायक मा. अजय चन्द्राकर जी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ कर नगर, क्षेत्र एवं जिलेवासियों को मोदी जी के जन्मदिन की बधाई दिये और चौक चौराहों में गंदगी न करने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा के नेतागण एवं कार्यकर्तागण विभिन्न सभी आयोजनों में सम्मिलित हुए।

No comments