Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा खेल मेला मैदान कुरुद में आज होगा दशहरा महोत्सव का आगाज

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर में लगातार 24 वर्षों से जारी “दशहरा उत्सव” की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी नगर दशहरा ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर में लगातार 24 वर्षों से जारी “दशहरा उत्सव” की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत आज दिनांक 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन,मीना बाज़ार का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।समिति के महासचिव भानु चंद्राकर ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज संस्था के मुख्य संरक्षक एवं क्षेत्र के विधायक मा. अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद करेंगे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के समस्त संरक्षकों, पदाधि कारियों मंचासीन होंगे। तदुपरांत छत्तीसगढ़ के सुपरहिट कार्यक्रम में से एक लोकरंग अर्जुन्दा की मनमोहक प्रस्तुति होगी।साथ ही खेल मेला मैदान में आकर्षक झूले व मीना बाजार से बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोगो के उमड़ने की सम्भावना है।श्री भानु ने नगर व क्षेत्रवासियों को इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण प्रेषित किया है।

No comments