Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व तिलक वंदन कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।  

              ततपश्चात नगर के सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।जिनमें सेवानिवृत्त शिक्षक चोखेलाल साहू ,विनोद कुमार शुक्ला ,कुलेश्वर नाथ सिन्हा ,शिवकुमार साहू ,हकीम खां ,आर के आमदे,लतीफ उस्मानी ,यमुना झा ,सत्यभामा मैडम ,प्रह्लाद चन्द्राकर आदि का सम्मान किया गया।इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने-अपने अध्यापन काल के अनुभव का वर्णन करते हुए शिक्षक के महत्व का वर्णन किया।

             इसी तरह ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने भी शिक्षक के महत्व ,शिक्षक दिवस के इतिहास व इससे जुड़े तथ्यों का वर्णन किया।कार्यक्रम का संचालन सभापति मनीष साहू व आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।

        इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ला, जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू ,सभापति मनीष साहू ,पार्षद उत्तम साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल ,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू ,महामंत्री कृष्णकुमार साहू,पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, चंद्रकांत चन्द्राकर ,जितेन्द्र जोशी, सन्तोष प्रजापति ,तारेंद्र साहू ,जितेन्द्र साहू ,सोहन कश्यप, मुकेश कश्यप सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments